उत्तराखंड

आप ने मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। सोमेश्वर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। यहां मुख्य चौराहे में नारेबाजी के बाद उनका पुतला भी फूंका। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हरीश चंद्र आर्य ने इस मौके पर कहा कि उत्तराखंड राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने एक टीवी शो में प्रदेश की जनता के लिए अपशब्द का प्रयोग किया है जोकि घोर निंदनीय है, राज्य की जनता का सरासर अपमान है। उनियाल को इसके लिए राज्य की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपाआप पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर भाजपा बौखला गई है। यहां भुवन चंद्र तिवारी, राजेंद्र राणा, विपिन पंत, अंशुल राणा, तारा सिंह बजेठा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!