जयन्त प्र्रतिनिधि।
सतपुली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के निर्देशन में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम, मलेठी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
गौरतलब है कि 30 जुलाई को सिविल जज, कोटद्वार सोनिया ने वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया था। इस दौरान आश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। सिविल जज के निर्देशों के क्रम में संयुक्त चिकित्सालय सतपुली के प्रभारी डॉ. आशीष ढौढ़ियाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रम पहुंचकर सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर स्वास्थ्य टीम ने वृद्धजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं समय पर दवा लेने के प्रति भी जागरूक किया। आश्रम प्रबंधन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को वृद्धजनों के लिए लाभदायक बताय। इस अवसर पर डॉ. सुरभि, संगीता जुयाल सीनियर स्टाफ नर्स कंचन, अनिल शर्मा, प्रबंधक पुनीत रावत, पीएलवी सतपुली पुष्पेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।