जयन्त प्र्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखंड एकेश्वर स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास रमाकांत बडोला ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन का कल्याण करता है। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं भागवत कथा का आयोजन हो, प्रत्येक व्यक्ति को उसमें सहभागी बनकर कथा से मिलने वाली शिक्षा को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
शिव मंदिर कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 10 अगस्त तक किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष कुलदीप किशोर जोशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। कथा समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ कीर्तन मंडली एवं महिला मंगल दल की महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस अवसर पर समिति के सचिव तेजपाल पंवार, उपाध्यक्ष सुनील रावत, कोषाध्यक्ष हरीश बडोला, हरिओम पांडे, पंडित राकेश हिन्दवान, पंडित कृष्णकांत बडोला कुसुम देवी, सूची राणा, पुष्पेंद्र राणा, पीसी जदली, दिशा, दिव्या राणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।