मानसून से पहले गर्मी दिखाएगी तेवर, समान्य से ऊपर रहेगा पारा

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड में मानसून से पहले गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खासकर मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी परेशान करेगी। हालांकि इस दौरान हल्की दौर की बारिश राहत भी दिलाएगी।
मौसम विभाग की मानें तो 21 जून को देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *