हेड हेरिटेज एकेडमी बनी आईएचएमएस स्टार क्वेस्ट 2026 की चैंपियन

अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता में 23 विद्यालयों के 524 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) की ओर से आयोजित अंतर विद्यालयी स्टार क्वेस्ट प्रतियोगिता हेड हैरिटेज एकेडमी के नाम रही। हैरिटेज एकेडमी दो प्रतियोगिताओं में प्रथम और दो प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्टार क्वेस्ट चैंपियन बनी। कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी ने विजेता स्कूल को चैंपियन ट्राफी प्रदान की।


बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित आईएचएमएस कॉलेज में आयोजित अंतर विद्यालयी स्टार क्वेस्ट प्रतियोगिता में 23 विद्यालयों के 524 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी ने शुभारंभ किया। इसके बाद प्रतियोगी छात्रों ने प्रतियोगिताओं में उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया। निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर रील बाजी प्रतियोगिता में हैरिटेज एकेडमी ने प्रथम, बाल भारती ने द्वितीय और जेपी इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर मास्टर शेफ बिना आग वर्ग की प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल, जीजीआईसी कोटद्वार, ज्ञान भारती, जूनियर मास्टर शेफ आग वर्ग की प्रतियोगिता में डीएवी, हैरिटेज एकेडमी, बाल भारती, वेस्ट टू वॉव प्रतियोगिता में आरसीडी स्कूल, जीजीआईसी कोटद्वार, ब्लूमिंग वेल स्कूल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। बिजनेस क्विज प्रतियोगिता में एसजीआरआर लालपानी स्कूल ने प्रथम, बालभारती ने द्वितीय और हैरिटेज एकेडमी ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंग तरंग प्रतियागिता में आरसीडी स्कूल, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर, सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल, इनोटेक प्रतियोगिता में डेफोडल्स, ज्ञान भारती, हैरिटेज एकेडमी, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डीएवी, बाल भारती, ज्ञान भारती, ऑन लाइन गेमिंग प्रतियोगिता में जेपी इंटर कॉलेज, कॉन्वेंट स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर इंस्टुमेंटल और गायन प्रतियोगिता में हेरिटेज एकेडमी, कॉन्वेट स्कूल, ब्लूमिंग वेल, एकल एवं समूल नृत्य प्रतियोगिता में कॉन्वेंट स्कूल, जीजीआईसी कोटद्वार, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर, रैंप वॉक प्रतियोगिता में ज्ञान भारती स्कूल, हैरिटेज, डेफोडिल्स ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी को उनके बेहतर नृत्य के लिए प्रतिभावान प्रतिभागी का सम्मान दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज की डायरेक्टर अक्षिता नेगी, प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. सुरेंद्र जगवान, जन संपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, एडमिशन इंचार्ज विजय पंत सहित कॉलेज के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यालयों के छात्र छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन जिया, योगिता, श्रृति, निधि, सुमित और विशाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *