कोटद्वार में आयोजित होगा मेगा रोजगार मेला

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला प्रशासन के सहयोग और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर आगामी दिसंबर महीने में डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। प्रस्तावित मेले में 40 से अधिक कंपनियां युवाओं को उनकी शैक्षिक और तकनीकी दक्षता के अनुसार रोजगार के अवसर मुहैया कराएंगी।


मेले में विनिर्माण क्षेत्र, सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), होटल व हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, मॉल सहित विभिन्न निजी क्षेत्रों की कंपनियां इसमें प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक के साथ ही तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। मेले में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *