जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक लोकपर्व ईगास को बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

मंदिर विकास मिशन के महामंत्री सोमनाथ नैथानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन की ओर से प्रतिवर्ष ईगास का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस वर्ष भी पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईगास उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी है।