हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का बुरा हाल

Spread the love

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्गौर फूलों की घाटी से ईको विकास समिति (ईडीसी) ने इस वर्ष अब तक 22 हजार 400 से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक प्लास्टिक बैग, रेपर व रेनकोट एकत्रित किए हैं। समिति की ओर से 20 मई से दोनों मार्गों पर प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट एकत्रित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई और फूलों की घाटी के कपाट एक जून को खुले थे। अब तक हेमकुंड साहिब में तीन लाख 21 हजार श्रद्धालु और फूलों की घाटी में 28 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं।ईडीसी भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एकत्रित कचरे को घांघरिया होते हुए पुलना लाया जाता है, जहां पुनर्चक्रण किया जाता है। करीब 60 पर्यावरण मित्र रोज सफाई में जुटे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों के बावजूद समिति पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *