कॉलोनी में पहुंच रहा हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत

Spread the love

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र की गणपति धाम कॉलोनी में तड़के हाथियों का झुंड पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सुबह सैर सपाटा करने निकले लोगों को हाथियों का झुंड पहुंचने से बिना सैर करने घर वापस लौटना पड़ा। हाथियों के दो झुंड सुबह कॉलोनी में विचरण करते लोगों को दिखे। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों और अन्य जंगली जानवरों को कॉलोनी में आने से रोकने की मांग की है। सोमवार को कनखल थाना क्षेत्र के राजा गार्डन जगदीशपुर गणपति धाम फेज तीन कॉलोनी में हाथियों का झुंड सुबह के समय लोगों को चहलकदमी करता नजर आया। पहले एक झुंड कॉलोनी से गुजरा। करीब आधे घंटे बाद एक अकेला हाथी कॉलोनी पहुंच गया। इस कारण सुबह के समय लोगों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *