हड़ताल पर उपनल कर्मचारी, काम प्रभावित

Spread the love

हरिद्वार। उपनल कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य कर्मचारी सोमवार को नहीं आए। इसके कारण काम प्रभावित हुआ। हरिद्वार में करीब 2500 उपनल कर्मचारी हैं। अधिकांश कर्मचारी देहरादून में आयोजित महारैली में चले गए। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रही है। उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र बड़ोनी ने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों के निस्तारण को आंदोलनरत हैं। सालों से सरकारों की ओर से सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। सरकार कोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं कर रही है। कोर्ट ने कर्मचारियों को नियमित करने और नियमित न होने वाले कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *