उत्तराखंड

अल्मोड़ा परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत, पंकज बने अध्यक्ष, गौरव बने सचिव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के सोबन सिंह जीना र्केपस अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। एनएसयूआई के पंकज सिंह कार्की ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। पंकज सिंह कार्की को 2063 मत मिले और प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के ष्ण कुमार सिंह नेगी को 786 मत मिले। अल्मोड़ा परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर 16 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। परिसर में 5876 छात्र-छात्राएं पंजीत थे। अपराह्न 2 बजे तक हुए मतदान में 9 बूथों पर कुल 2955 छात्र छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर थी। लेकिन मामला वहाँ खराब हुआ जब एबीवीपी के बागी आशीष जोशी ने भी दावेदारी पेश की थी, लेकिन परिसर चुनाव कमेटी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया। शुक्रवार को आयोजित आमसभा के दौरान जहाँ सभी प्रत्याशियों ने शक्तिप्रदर्शन किया वहीं एबीवीपी के बागी आशीष ने भी जुलूस निकाला। शनिवार को हुए मतदान के दौरान सभी तैयारियां चाकचौबंद रहीं। कलेज के मेनगेट और परिसर के गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। छात्र-छात्राओं, परिसर स्टाफ के अलावा अन्य किसी को भी परिसर में घुसने की अनुमति नहीं थी। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। लगभग 3 वर्ष बाद चुनाव हुए तो छात्र छात्राओं में जोश था।
यहाँ उपाध्यक्ष और सांस्तिक सचिव के पद पर निर्विरोध चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर पंकज फर्तियाल निर्विरोध निर्वाचित हुए तो वहीं सांस्तिक सचिव के लिए नितिन रावत निर्विरोध चुने गए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रूचि कुटोला ने जीत दर्ज की है। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रूचि कुटोला को 1667 और दिव्या जोशी ने 1176 मत प्राप्त किए। सचिव पद पर गौरव भंडारी ने 1740 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की और प्रतिद्वंद्वी नितिन खोलिया को 1127 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पर करिश्मा तिवारी 1918 मतों के साथ जीती और करिश्मा रावत को 802 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अमित फर्तियाल 1124 मतों के साथ जीते तो, वैभव सिंह नेगी को 1009, भगवत प्रसाद आर्या को 570, सविता दानू को 69 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए देवाशीष धानिक 1470 मतों के साथ जीते, उनके विपक्षी आकाश जंगपांगी ने 1126 मत प्राप्त किए। कला संकाय प्रतिनिधि रोहित बेलवाल, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि भारतेंदु पंत, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश, दृश्य कला संकाय प्रतिनिधि दिव्यांशु जोशी शिक्षा संकाय प्रतिनिधि निकिता टम्टा निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिणाम घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी प्रोफेसर इला शाह द्वारा विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। परिणाम घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!