Uncategorizedबिग ब्रेकिंग

होल्यारों से भरा मैक्स वाहन खाई में गिरा, चार की मौत, 10 घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-चमोली से पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र में आए थे युवा होली मनाने
-दिनभर नाचने-गाने के बाद शाम को वापसी के समय हुआ हादसा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : होली से पूर्व पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां होल्यारों से भरा एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। जिससे वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद से पैठाणी क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैठाणी थाने को सूचना मिली कि एक मैक्स वाहन चुठाणी बैंड के पास करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा है। जिससे उसमें सवार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू किया। हालांकि, एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अन्य 13 घायलों को उपचार के लिए पैठाणी व पाबौ अस्पताल भिजवाया गया। पाबौ अस्पताल में उपचार के दौरान तीन अन्य व्यक्तियों ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चमोली जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी। दिनभर होली खेलने और पैठाणी के विभिन्न गांवों में नाचने-गाने के बाद ये सभी होल्यार मैक्स वाहन से वापस लौट रहे थे। तभी पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठाणी बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

मृतकों की जानकारी
1- अमित नेगी पुत्र महेंद्र सिंह उम्र 16 वर्ष
2- रोहित सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 19 वर्ष
3- बलवंत सिंह पुत्र कल्याण सिंह उम्र 21 वर्ष
4- संतोष पुत्र आनंद सिंह उम्र 22 वर्ष
सभी निवासीगण ग्राम बिसौणा पट्टी चांदपुर जनपद चमोली

घायलों की जानकारी
1- भूपेंद्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 30 वर्ष
2- मोहित पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 19 वर्ष
3- शिशुपाल पुत्र लाल सिंह उम्र 40 वर्ष
4- नरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 32 वर्ष
5- भागवत सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 40 वर्ष
6- पवन सिंह पुत्र हुकुम सिंह उम्र 16 वर्ष
7- दीपक पुत्र खुशाल सिंह उम्र 35 वर्ष
8- विक्रम सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 40 वर्ष
9- लक्ष्मण नेगी पुत्र पदम सिंह नेगी उम्र 27 वर्ष
10- महेंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह उम्र 32 वर्ष
सभी निवासीगण ग्राम बिसौणा, पट्टी चांदपुर, जनपद चमोली

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!