मनोरंजन

हनी सिंह और इप्सिता का सॉन्ग फस्र्ट किस हुआ रिलीज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मुबंई। पॉप स्टार हनी सिंह का नया सॉन्ग फस्र्ट किस आज रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही इस गाने के जरिए हनी सिंह ने मॉडल इप्सिता को इंट्रोड्यूज भी किया है। दोनों की जोड़ी गाने में जबरदस्त धमाल मचा रहीं हैं।
हनी सिंह के इस गाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था। और अब जब गाना रिलीज हो गया है तो फैंस गाने की तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहे हैं। गाने के रिलीज होने की जानकारी हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर दी।
गाने का टीज़र अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, मेरा मोस्ट अवेटेड सॉन्ग #फस्र्ट किस रिलीज हो गया है, और दिलों दिमाग में बसने के लिए तैयार है।
गाने में मॉडल इप्सिता की जबरदस्त परफॉरमेंस देखने को मिल रहीं हैं। और वही सिंगर हनी सिंह भी अपने अलग-अलग अंदाज से फैंस का दिल जीतने में जरूर कामयाब हो जाएगें। फैंस हनी सिंह के हर गानों को बहुत प्यार देते हैं, और सभी गाने सुपरहिट होतें है।
फस्र्ट किस गाने को हनी सिंह और इप्सिता ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक हनी सिंह ने ही दिया है जबकि लिरिक्स हनी सिंह के साथ ही लिल गोलू, होमी दिल्लीवाला, सिंग्स्टा ने लिखें हैं। वही गाने को भी बहुत ही खूबसूरत से कोरियोग्राफ किया है अतुल ने।
फस्र्ट किस गाने को टी-सीरीज म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है। हनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने इससे पहले बिल्लो तू आग सॉन्ग जारी किया था, जो सुपरहिट हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!