रुड़की। व्यापार मंडल के महामंत्री कमल चावला ने नेहरू स्टेडियम के पास खिलौनों के गोदाम में आग पर काबू पाने वाले दमकल कर्मियों को 5100-5100 रुपये तथा युवक इकराम को 3100 रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा, कमल चावला, मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति आदि ने अग्निकांड के पीड़ित को दोबारा रोजगार शुरू करने के लिए एक लाख रुपये एकत्र कर देने घोषणा की। सम्मानित दमकल कर्मियों में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उदयवीर सिंह यादव, लीडिंग फायरमैन विपिन कुमार सैनी, चालक विपिन सिंह तोमर, चालक मोहन सिंह नेगी, फायरमैन सुनील बन्दोलिया, दिनेश चौहान और सुनील सिंह पंवार शामिल रहे।