Uncategorized

सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले हुए सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भरत महोत्सव के तीसरे दिन आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भरत महोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजित किया गया। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।े
आयोजित तीसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पद्मेन्द्र बिष्ट व प्रकाश कोठारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्य अतिथियिों ने पद्मश्री डा. माधूरी बड़थ्वाल को भरत भूमि गौरव सम्मान, निरूंज ध्यानी को एपीजे अब्दुल कलाम यंग जीनियस अवार्ड, स्वेता व डा.मदन मोहन नौडियाल को सर्वोदय सेवक मानसिंह रावत, अनुराधा भारद्वाज को बीर बाला तीलू रौतेली सम्मान, तेजपाल सिंह नेगी को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली विशिष्ट सैन्य सम्मान, प्रधानाचार्य विजय कुमार अग्रवाल व नरेंद्र रौथाण को भारत नामधेय चक्रवर्ती भर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग में अनिष्का नेगी, अदिति पंत, प्राची बिष्ट, जूनियर वर्ग में सृष्टि रावत, वंशिका, वैश्नवी, सीनियर वर्ग में भूमिका, तानिया, अंजली ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सूपर शैफ प्रतियोगिता में दीपक व सागर ने प्रथम, नितिन त्रिपाठी ने द्वितीय, आंचल व आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में ओमवीर पुंडीर, वेदांत थापा, सलोनी चौहान नटखट बातें प्रतियोगिता में शिशप्रभा ग्रुप, प्रशांत ग्रुप व अंशु चौधरी ग्रुप ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!