चारधाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में भारी भीड़

Spread the love

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों की आमद में तेजी से इजाफा हुआ है। रविवार को सर्वाधिक 15,604 यात्रियों का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया। चारधाम ट्रांजिट केंद्र में यह पंजीकरण सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक किया गया। इसके बाद भी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन का क्रम जारी रहा। सिर्फ रजिस्ट्रेशन ही नहीं, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की भी यात्रा शुरू होने के बाद सबसे अधिक 55 बसें रविवार को धामों के लिए रवाना हुईं, जिनमें 1,696 यात्री आस्थापथ पर रवाना हुए हैं। यात्रियों की संख्या में यह बढ़ोतरी 15 मई के बाद हुई है। यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को लेकर फिलहाल मौजूदा 30 काउंटर पर्याप्त हैं।
भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त काउंटर संचालित करने पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 30 मोबाइल टीमें भी यात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए तैनात हैं। इन टीमों को आश्रम और सराय में ठहरे यात्रियों के पास जाकर वहीं रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रांजिट केंद्र में भी यह टीमें बुजुर्ग यात्रियों के पास जाकर ही उनका पंजीकरण कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *