जिलाधिकारी ने ली राजस्व विभाग की मासिक बैठक

Spread the love

उत्तरकाशी। जिला सभागार में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने की। बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को मुख्य और विविध देयों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण के लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। डीएम ने इन कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। राजस्व पुलिस क्षेत्र में दर्ज अपराधों और लंबित न्यायालयी मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने परगना मजिस्ट्रेट न्यायालयों में लंबित फौजदारी वाद, अविवादित विरासत और अन्य मामलों का समय पर निस्तारण करने को कहा। ऑडिट आपत्तियों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर भी चर्चा हुई। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसमें लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, शालिनी नेगी, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश चौहान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *