कानून व्यवस्था बिगाड़ी तो होगी कार्रवाई

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शुक्रवार को मनाए जाने वाले होली पर्व को लेकर कोटद्वार पुलिस ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संदिग्ध इलाकों में पुलिस टीमें लगातार गश्त करती रहेंगे। वहीं, कुछ दिन पूर्व हुई बैठक में पुलिस ने शहर में शाति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी थी।
होली व जुमे की नमाज को संपन्न करवाना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कुछ दिन पूर्व शहरवासियों के साथ बैठक करते हुए होली के पर्व को शांति पूर्व संपन्न करवाने में सहयोग की अपील की थी। लेकिन, शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर नजर रखने के लिए भी पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह पूर्व में ही शहरवासियों से चिह्रित स्थानों पर ही होलिका दहन करने की अपील कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न करवाने में सहयोग की अपील की। होली को लेकर लकड़ीपड़ाव, आमपड़ाव सहित अन्य स्थानों पर पुलिस की गश्त लगातार बनी रहेगी। पुलिस ने बताया कि शहर का माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *