बिग ब्रेकिंग

इगास बग्वाल हम सब्बि तें भोत धूम धाम से मनोण: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इगास बग्वाल-बूढ़ी दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों से अपने अपने पैतृक गांव जाकर इस पर्व को मनाने की अपील की। इसस पहले, सीएम धामी ने इगास बग्वाल में राजकीय अवकाश घोषित किया है। गढ़वाली में अपने संदेश में सीएम ने कहा कि, श्श्म्यारा प्यारा उत्तराखंड वासियों, भोल हमारु लोक पर्व ष्इगासष् बग्वाल हम सब्बि तें भोत धूम धाम से मनोण और अपणी नई पीढ़ी तें भी अपणा त्यौहारु से जोड़कर रखण। हमारा लोकपर्व गी सार्थकता तभी च, जब हम ये त्यौहार तें अपणी संस्ति, प्रति और उत्पादूं से जोड़ला।श्श्
सीएम ने कहा कि त्यौहारों पर महज टुट्टी देने भर से हमारी लोक संस्कृति मजबूत नहीं होने वाली है। बल्कि इन सभी पर्वों को पूरे उत्साह से मनाना होगा। सभी लोग अपने अपने पैतघ्क गांव जाएं और वहां पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
दूसरी तरफ, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास बग्वाल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये लोकपर्व हमारी संस्ति से जुड़े हैं। सभी को इसे मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास बग्वाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि इगास बग्वाल का यह पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्घि व खुशहाली लाएं। इगास बग्वाल उत्तराखण्ड की लोक संस्ति व परम्पराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्ति की विरासत है। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपने लोकपर्व व संस्ति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। विशेषकर राज्य के युवावर्ग को इस दिशा में मिलकर कदम बढ़ाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!