कोटद्वार-पौड़ी

शिविर में बताया योग का महत्व

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व सतपुली में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्यों ने आमजन को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
बुधवार को सतपुली में के एक लॉज में 15 से 21 जून तक चलने वाले साप्ताहिक योग शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह रावत की ओर से किया गया। इस दौरान योगाचार्य रणवीर सिंह रावत ने लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया। कहा कि योग के माध्यम से हम स्वस्थ शरीर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आमजन से हर रोज सूर्योदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास करने की अपील की। इस मौके पर गिरिराज माहेश्वरी, गंगा सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, चन्द्र मोहन, नीरज, मुकेश चंद, सविता चौधरी, डब्बल सिंह मियां, मनीष खुगशाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में योग शिविर का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी संदीप कुमार और नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा ने किया। शिविर में योगाचार्य आमोद सिंह व सहायक प्रशिक्षक विनोद घिल्डियाल ने लोगों को योगाभ्यास करवाया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, रत्नेश, ममता ध्यानी, आमोद रावत, विनोद घिल्डियाल, वेद प्रकाश वर्मा, बृजमोहन रावत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!