उत्तराखंड

घनसाली में उक्रांद जिलाध्यक्ष ने निकाय चुनावों पर की चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल टिहरी के जिलाध्यक्ष ने घनसाली में उक्रांद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन का विस्तार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दल को आगे बढ़ाने के साथ मजबूती से कार्य करने को कहा है। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने घनसाली में दल के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर निकाय चुनावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उक्रांद जिले के सभी निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे, इसके लिये कार्यकर्ता अभी तैयारियों में जुट जाए। दल को मजबूत करने के साथ लोगों को भी साथ जोड़े। कहा कि राष्ट्रीय दलों ने प्रदेश की जनता को हमेशा गुमराह करने किया, उत्तराखंड ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो पहाड़ के लोगों की भावना समझती है, और पहाड़ का विकास कर सकती है। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से अरविंद कण्डारी को ब्लाक अध्यक्ष, रघुवीर पंवार को नगरध्यक्ष घनसाली, दिवाकर भट्ट को जिला महामंत्री टिहरी तथा गणेश भट्ट को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में उक्रांद नेता पंकज व्यास, लोकेंद्र दत्त जोशी, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विशन कंडारी, अतुल नौटियाल , दिवाकर भट्ट, रघुवीर पंवार, गणेश भट्ट, अरविंद कंडारी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!