उत्तराखंड

पौड़ी में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना पर जताया रोष
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौड़ी मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए अपनी गिरफ्तारी भी दी।
सोमवार को पौड़ी एजेंसी चौक पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए माल रोड पर एसएसपी दफ्तर तक रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस से हल्की नोंक झोंक के बाद कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र उत्तर प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। कार्यकर्ताओं ने किसानों की मौत की पूरी जांच करवाने की मांग उठाई। पार्टी के जिलाध्यक्ष पौड़ी कामेश्वर राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। देश में अन्नदाता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी भी दी। पुलिस ने 17 कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया। प्रदर्शन करने वालों में पार्टी के जिला महामंत्री वीर प्रताप, ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकशाल, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, विनोद नेगी, छात्र संघ कोषाध्यक्ष सचिन रावत, मोहित सिंह, नवल किशोर, आशीष नेगी, उपेंद्र रावत, कैलाश बष्टि, हरीश चंद्र आर्य, भरत सिंह, विनोद नेगी, तामेश्वर आर्य, भाष्कर बहुगुणा, विनोद दनोसी, बलवीर राणा, पंकज,विरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!