उत्तराखंड

प्रदर्शनी में भारत-पाक विभाजन त्रासदी, विस्थापितों का दर्द हो रहा उजागर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में भारत-पाक विभाजन की त्रासदी और विस्थापितों के दुख-दर्द को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ। संस्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर 10 अगस्त से आयोजित प्रदर्शनी गुरुवार से आम जनता के लिए दी गई। प्राचार्य सुनील कुमार जोशी ने बताया कि प्रदर्शनी के के लिए देश भर में चयनित सिर्फ 200 केंद्रीय विद्यालयों में ही प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें अल्मोड़ा जिले में केंद्रीय विद्यालय रानीखेत का चयन होना बेहद गर्व का विषय है। प्रदर्शनी को सफल बनाने में प्राचार्य सुनील जोशी, उप प्राचार्य प्रवीण शर्मा सहित हेमंत नितवाल, रूप लाल, कमलेश सिंह, मुकेश कुमार सिंह मेहता, दीप्ति गंगाधर यादव, सरला यादव, दीपा कुमारी, नरेश चहर, अर्णव मंडल, रीना यादव, ललित सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह भैसोड़ा, फिलोमिना पैट्रिक आदि शिक्षक जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!