बिग ब्रेकिंग

हद में रहे, नहीं तो सर्जिकल स्ट्राइक करने से पीछे नहीं हटेगा भारत: शाह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई दिल्ली, एजेंसी। गोवा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पांच साल पहले भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया को कड़ा संदेश दिया कि कोई भी इसकी सीमाओं में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। उन्होंने कश्मीर में हाल के दिनों आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाक कश्मीर के मामले में किसी प्रकार दखलअंदाजी करने की गलती न करे। वो अपने हद में रहे। अगर पाकिस्तान ने अपनी सीमाएं लांघी तो भारत एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने से पीटे नहीं हटेगा।
अमित शाह ने दक्षिण गोवा के धारबांदोड़ा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि देश की सीमाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर हमला किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जब पुंछ में हमला किया तो पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत ने दुनिया को बता दिया कि हमारी सीमाओं से टेड़छाड़ करना इतना आसान नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में पहली बार भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा और सम्मान साबित किया।
भारत ने उरी, पठानकोट और गुरदासपुर में आतंकी हमलों के जवाब में सितंबर 2016 में पाक में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस दौरान पाकिस्तान में कई आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया गया। उरी हमले के 11 दिन बाद 29 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इसके अलावा, 2019 में भी भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। इसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों पर बम बरसाए गए थे, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी ढेर हो गए थे। भारत ने यह स्ट्राइक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की थी।
उन्होंने कहा कि आजादी के पहले और बाद में जितने भी राजनीतिक दल बने उन सबमें भाजपा अपने तरह की एकमात्र पार्टी है जिसकी आत्मा कोई नेता नहीं, कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ता के बगैर भाजपा की कल्पना ही नहीं हो सकती। गोवा ऐसा प्रदेश है जिसमें भाजपा को राजनीतिक यश बहुत समय के बाद मिलना शुरू हुआ लेकिन मुझे विश्वास है कि बहुत लंबे समय तक मिलने वाला है। आने वाले दिनों में चुनाव हैं, मुझे कांग्रेस के 60 साल के शासन और भाजपा के 10 साल के शासन की तुलना करने में कोई संकोच नहीं है। एक ओर 60 साल का शासन और एक ओर 10 साल का शासन मिलाएंगे तो मुझे विश्वास है कि हमारा पलड़ा भारी रहेगा।
अमित शाह ने पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश मनोहर पर्रिकर को दो चीजों के लिए हमेशा याद करेगा। उन्होंने गोवा को उसकी पहचान दी और दूसरा उन्होंने तीनों सेनाओं को वन रैंक, वन पैंशन दिया।
वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने विश्वास जताया कि सत्तारूढ़ भाजपा अगले साल फरवरी में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में श्पूर्ण बहुमतश् से जीतेगी और राज्य में एक बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गोवा और केंद्र में भाजपा सरकारों के डबल इंजन से राज्य के विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन पर निर्भर राज्य में 15 नवंबर से चार्टर्ड उड़ानें पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। अभी भी चुनाव का समय है, लेकिन मैं गोवा के लोगों से अपील कर रहा हूं कि वे केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार चुनने का मन बना लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!