उत्तराखंड

कांग्रेस की बैठक में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा सफल बनाने पर जोर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को लेकर मंथन किया गया। इसे सफल बनाने पर जोर दिया गया। नौ अगस्त से शुरू होने वाली इस यात्रा में जिले से भी बढ़ चढ़कर कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा नौ अगस्त को शुरू होगी। 75 किमी की यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। 15 अगस्त को जिला कांग्रेस कार्यालय में इसका समापन होगा। नौ अग्रस्त को प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा इसका शुभारंभ करेंगे। दस को इसमें जिले के लोग शामिल होंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करनी होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट, रंजीत दास, गीता रावल, लक्ष्मण आर्या, विनोद पाठक, भूपेश खेतवाल, सुनील पांडे, महेश पंत, चामू सिंह दवेली, मनोज कुमार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गिरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!