उत्तराखंड

भीमराव अंबेडकर के नाम पर कांग्रेस ने जनता को छलारू समीर आर्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महा जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार के 9 सालों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश को ऐसे पहले पीएम मिले हैं जिन्होंने अपना एक-एक पल राष्ट्र के नाम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पटल पर देश की छवि रखी है। वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हुए हैं जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से मार्मिकता को समझते हुए हर बार एक नई घोषणा की है। उन्होंने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की जिसमें प्रधानमंत्री खुद झाड़ू लेकर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार द्वारा 2015-2023 के बीच 11़5 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाए गए हैं और
2014-15 से 2022-23 तक अनुसूचित जाति समाज के लिये करीब एक करोड़ अस्सी लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। समीर आर्या ने कहा
पीएम आवास योजना वर्ष 2016 में ग्रामीण लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराने के लिये शुरू की गई, इस योजना से सीधे तौर पर लाभान्वित 1़61 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी अनुसूचित जाति परिवार हैं। केन्द्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 26 नवंबर ष्संविधान निर्माण की तिथिष् के दिन को संविधान दिवस घोषित किया। उन्होंने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर कांग्रेस ने देश को सिर्फ छला है। प्रधानमंत्री मोदी ने भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। धारा 370 और 35 अ को समाप्त कर जम्मू कश्मीर के अनुसूचित जाति वर्ग को 70 वर्ष बाद सामाजिक न्याय व सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया जिसके फल स्वरूप विधानसभा चुनावों में पहली बार सीटें आरक्षित हुई एवं नौकरियों में आरक्षण लागू हुआ। इससे एक देश एक संविधान की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस 14 अप्रैल को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया। प्रेस वार्ता में उन्होंने उत्तराखंड की भाजपा सरकार की उपलब्धियां पत्रकारों के सम्मुख रखी जिसमें मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अस्पतालों में नि:शुल्क जाँच, अटल आयुष्मान योजना आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने कठोर धर्मांतरण कानून लागू किया है और पर्यावरण मित्र का मानदेय दो गुना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। यहाँ पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र आर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्य, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री दीवान राम, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!