कोटद्वार-पौड़ी

श्याम महोत्सव का शुभारंभ, शहर में निकाली निशान यात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से आयोजित पंचम श्याम महोत्सव आरंभ हो गया है। महोत्सव के आरंभ होने पर सर्वप्रथम जन कल्याण के उद्देश्य से यज्ञ का आयोजन किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया।
कोटद्वार में शनिवार को पंचम श्याम महोत्सव में श्री श्याम प्रभु के निशानों की पूजा और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने टाटा कॉमर्शियल से महोत्सव स्थल जेके फार्म तक बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का आरंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और निवर्तमान मेयर हेमलता नेगी ने किया। रास्ते में लोगों ने यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी संजय मित्तल ने बताया कि शनिवार रात्रि को आयोजन स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुनील कर्णवाल, सचिव मनोज कंसल, संरक्षक रतन अग्रवाल और नीरज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!