वेतन के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Spread the love

ऋषिकेश। बकाया वेतन देने की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ऋषिकेश डिपो की ओर से एजीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द ही वेतन जारी न हुआ तो बसों का संचालन भी बंद किया जा सकता है।
रोडवेज ऋषिकेश डिपो में करीब 110 स्थाई कर्मचारियों को मई और जून माह का वेतन जारी नहीं हुआ। जिससे कर्मचारियों के सामने बच्चों की स्कूल की फीस, दूध, अखबार, एलआईसी की किस्त, कार की किस्त, आवास लोन की किस्त, परचून का सामान खरीदने में परेशानी हो रही है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री आकाश गुप्ता ने कहा कि वेतन को लेकर उन्होंने डिपो की प्रभारी सहायक महाप्रबंधक अंजलिका शर्मा के साथ बैठक की लेकिन एजीएम की ओर से वेतन को लेकर लिखित में आश्वासन न देने पर नाराज कर्मचारी नारेबाजी कर एजीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। गुप्ता ने कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *