श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल कार्यालय में रविवार को नगर निगम श्रीनगर वार्ड 28 के निर्दलीय पार्षद जयपाल बिष्ट ने भाजपा का दामन थामा। पार्षद बिष्ट ने कहा कि श्रीनगर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं गढ़वाल क्षेत्र में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। बताया कि भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ती है। श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने बताया कि अन्य निर्दलीय पार्षद भी भाजपा की रीति नीति पर विश्वास रखते हुए भाजपा में शामिल होना चाहते हैं जिन्हें शीघ्र ही पार्टी में शामिल किया जाएगा। इस दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपाईयों ने उन्हें याद भी किया। मौके पर विजय लक्ष्मी रतूड़ी, भास्करानंद अंथवाल, आशा उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ,मंडल उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री दिनेश पटवाल, शुभम प्रभाकर, रमेश रमोला, देवेंद्र मणि मिश्रा ,अंजना डोभाल, उषा कंडारी, पंकज सती ,उज्जवल अग्रवाल, प्रकाश सती ,आशीष उनियाल, जितेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।