बिग ब्रेकिंग

परमाणु हथियार नष्ट करना चाहता है इंडी गठबंधन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बाड़मेर, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के संविधान को गीता, रामायण, कुरान, बाइबल एवं देश का सब कुछ बताते हुए कहा हैं कि देश का संविधान किसी भी हालत में खत्म नहीं किया जा सकता है लेकिन कांग्रेस मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठी आड़ ले रही हैं। श्री मोदी शुक्रवार को बाड़मेर में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया, आज वह मोदी को गाली देने के लिए संविधान के नाम पर झूठी आड़ ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह मोदी ही है जिसने देश में संविधान दिवस मनाना शुरु किया, जबकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया था जो यह बाबा साहब का अपमान है। उन्होंने बाबा साहब का अपमान करने वालों से सावधान रहने की जरुरत बताते हुए कहा कि कांग्रेस सुन ले कि इस बार 400 पार की बात जनता ने इसलिए की हैं कि इससे कांग्रेस को सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन वाले इतनी नफरत से भरे हुए हैं कि इनके घोषणा पत्र में भी यह नजर आने लगा है और इसमें बंटवारे एवं मुस्लिम लीग की छाप नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के लोग कहते हैं कि उनकी सरकार आने पर वे भारत के परमाणु हथियार नष्ट कर देंगे। भारत के पड़ोसी देशों के पास परमाणु हथियार हों और ऐसी स्थिति में हमारे देश के परमाणु हथियार समाप्त करना किस सोच को दर्शाता हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस से पूछना चाहते है कि उसके साथी इंडिया गठबंधन के लोग किस इशारे पर काम कर रहे है और यह कैसा गठबंधन हैं जो भारत को शक्तिहीन करना चहता है। यह गठबंधन परमाणु समाप्त करना चाहता है।
उन्होंने जनता से पूछा क्या देश में परमाणु हथियार समाप्त कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी देश को शक्तिशाली बनाना चाहता हैं, जबकि ये लोग इसे कमजोर करने का ऐलान कर रहे हैं। ऐसे सोचने वालो को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने ऐसे गठबंधन से सतर्क रहने की जरुरत बताते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान में कहते हैं कि कश्मीर से अनु्च्छेद 370 को हटाया गया हैं तो राजस्थान से इसका क्या वास्ता हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के वीरों ने सीमा पर कश्मीर के लिए सीने पर गोलिया खाई है और पूछते हो कि राजस्थान का इससे क्या वास्ता हैं। जिन पंडितों को कश्मीर से खदेड़ा था तब उन्हें राजस्थान ने बसाया था। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस को फिर एक बार सबक सिखाना हैं। कांग्रेस उस हर ताकत के साथ खड़ी हो जाती है जो देश विरोधी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!