सुपर-8 में अफगानिस्तान से होगी भारत की पहली भिड़ंत

नई दिल्ली। टी20 वल्र्ड कप 2024 में 8 की आठों टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
तीन जीत और कुल सात अंकों के साथ अपने ग्रुप की अव्वल रहने के बाद भारत को इस राउंड में अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत के साथ ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान शामिल हैं। सोमवार को बांग्लादेश ने नेपाल के हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। वह इस ग्रुप में शामिल होने वाली चौथी टीम बनी।
वहीं, दूसरी ओवर स्कॉटलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद ग्रुप-2 की चार टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। इस ग्रुप में संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड शामिल हैं। सुपर-8 का पहला मैच 19 जून को भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से साउथ अफ्रीका और यूएसए के बीच खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 20 जून को खेलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *