देश-विदेश

भारत की व्यवस्था शरीयत कानून से नहीं चलेगी; योगी आदित्यनाथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कुशीनगर, पूरे देश के लोगों को चार जून के परिणाम के बारे में कोई संदेह नहीं रह गया है। चारों तरफ जनमानस उद्घोष कर रहा है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार -400 पार। यह नारा सुनते ही सपा को चक्कर आने लगता है, क्योंकि वो 400 सीटों पर चुनाव लड़ ही नहीं सकते।लोग पूछते हैं कि ऐसा नारा क्यों तब जनता कहती है चाहे जितना जोर लगा लो जीतेंगे तो मोदी ही! क्योंकि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। मोदी जी ने 500 वर्ष का इंतजार समाप्त कराकर प्रभु रामलला को अयोध्या में विराजमान कर दिया है। हमारे आने वाली पीढिय़ां इसकी साक्षी बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उक्त बातें कुशीनगर जिले के हाटा में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में अपने संबोधन में कहीं।उन्होंने कहा कि गठबंधन वाले सरिया कानून वह पर्सनल लॉ की वकालत कर रहे हैं इससे बहन बेटियां स्कूल नहीं जा सकती व बुर्के के अंदर रहना पड़ेगा लेकिन भारत की व्यवस्था शरीयत कानून से नहीं चलेगी।ये लोग तो राम मंदिर का भी विरोध करते थे। अगर इनकी सरकार होती तो अयोध्या में भगवान राम का मंदिर नहीं बन पाता। आज सपा मुस्लिम आरक्षण की वकालत कर रही है। जब उनकी सरकार थी तो पडरौना और हाटा में डोल मेला निकालने के लिए परमिशन नहीं दी जाती थी और भाजपा कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा जाता था उसे दौर में भी मैं यहां कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ता था। भाजपा की सरकार में बीते एक दशक में हाटा में कोई दंगा नहीं हुआ। आज बहन बेटियों व व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को सीधे जहन्नुम में जाना पड़ता है। मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार विकास को लेकर समर्पित है। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, भगवान बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय, ओवर ब्रिज, हाईवे, सहित सरकार की तमाम योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। यहां के गन्ना की मिठास आज अपनी पहचान पूरी दुनिया में बना रहा है।आज विकास को लेकर देश का नजारा बदल गया है। उन्होंने1 जून को कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!