मंगेतर के साथ जा रही युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Spread the love

रुड़की : एक युवती ने दो बाइक सवार दो युवकों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। रुड़की के एक कॉलोनी में किराये पर रहने वाली युवती एक कंपनी में नौकरी करती है। युवती ने भगवानपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम वह ड्यूटी खत्म कर अपने मंगेतर सौरभ के साथ बाइक से रुड़की जा रही थी। पुहाना पुल के पास पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *