Uncategorized

घर-घर जाकर दे रहे ई-संजीवनी एप की जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। रानीखेत में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत ने कहा कि कोरोना काल में ई-संजीवनी एप वास्तव में संजीवनी का काम कर रहा है। एप से जुड़े चिकित्सक रात 10 बजे तक भी हर तरह की बीमारियों व उपचार के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा रानीखेत में घर-घर जाकर लोगों को एप के बारे में जानकारी दी गई। आशा फैसिलिटेटर किरन जोशी ने नगर में होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके कोरोना मरीजों का हालचाल जाना। आशा कार्यकत्री शोभा पणजी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबीता पांडे ने घर-घर जाकर किट वितरण किया तथा लोगों को संजीवनी एप डाउनलोड करने की अपील की। टीम ने चिकित्सालय परिसर, राजपुर, माल रोड, चौबटिया लालकुर्ती, राय स्टेट, सरना गार्डन, आबकारी, सुदामापुरी, सुदामापुरी, श्रीधरगंज, खड़ी बाजार, जरूरी बाजार, बद्री व्यू आदि इलाकों में जाकर स्वस्थ्य हो चुके कोरोना मरीजों का हाल-चाल भी जाना तथा किट व मास्क आदि का वितरण किया। इस अभियान में आशा फैसिलिटेटर शोभा पंत, आगनबाड़ी कार्यकत्री सरिता आर्या आदि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!