बालिकाओं को दी सुरक्षा से संबंधित जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त करना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही एनीमिया से बचाव के लिए पोषण के प्रति जागरूक किया गया और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने संबंधी जानकारी देकर सैनेटरी पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं को यौन उत्पीड़न से बचाव, गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प दिलाते हुए लोगों से बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त कर दोनों को समान अवसर और सम्मान देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *