कोटद्वार-पौड़ी

छात्राओं में जगाया आत्मरक्षा का विश्वास

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली में पुलिस र्किमयों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। पुलिस कर्मियों ने छात्राओं में आत्मरक्षा का आत्मविश्वास जगाया। छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना, पेन के जरिए हमला करना, दुपट्टे के इस्तेमाल से अटैक कर धूल चटाना जैसी तकनीकों के बारे में बताया गया।
बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के द्वारा एक साझु प्रयास पुलिस वाला गुरु जी का साथ थीम पर थाने पर नियुक्त महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह, महिला आरक्षी बिना कोर के द्वारा विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने गुड टच, बैड टच, महिला अपराध, पोक्सो अपराध व सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि का प्रयोग करते समय ध्यान रखने योग्य बातों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को आर्थिक, शरारिक, मानसिक, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 साइबर अपराध हेल्पलाइन आदि के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कल्पना रतूड़ी सहित समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!