मुख्यमंत्री के घर पहुंचकर दिया निमंत्रण
हल्द्वानी। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के सदस्यों ने सात दिसम्बर से हल्द्वानी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित आवास तक पैदल यात्रा शुरू की। चार दिन बाद 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे सीएम आवास पर पहुंचे सदस्यों ने उनकी माताजी को 1 जनवरी 2023 को हल्द्वानी वाल्मीकि पार्क में होने वाले कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। उन्होंने सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। यात्रा में प्रदेश महासचिव धर्मवीर, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप पवार, महामंत्री मनोज, सोनू वाल्मीकि, दौलत वाल्मीकि, सोमपाल वाल्मीकि, सोमनाथ वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, राकेश लाला, दीवान, मनोज, बंटी वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।