उत्तराखंड

नालियों के ऊपर सामान रखने पर 14 व्यापारियों का चालान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर उप जिलाधिकारी सदर अपर्णा ढौंडियाल के नेतृत्व में शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न व्यापारियों द्वारा फुटपाथ व नालियों के ऊपर रखे गए सामान को हटाया गया। साथ ही कई व्यापारियों का चालान किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा बीते दिनों नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। साथ ही नगर क्षेत्र में हो रहे किसी भी तरह के अतिक्रमण पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग व नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाया। अभियान में नगर क्षेत्र में नाली एवं फुटपाथ के ऊपर फड़-फेरी व्यवसायियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा रखे गए सामग्रियों को हटाया गया। साथ ही चालान की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण अभियान के दौरान नालियों में सामान रखने पर कुल 14 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए जिससे 4900 (चार हजार नौ सौ) रुपए की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!