Uncategorized

आइटीबीपी जवान की ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। चंबा के स्यूंटा गांव निवासी आइटीबीपी के जवान विजय सिंह पुंडीर की ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से मौत हो गई। इससे उनके घर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान का शव बुधवार सुबह तक गांव पहुंचने की संभावना है। जवान के स्वजनों के अनुसार 35 वर्षीय विजय सिंह पुंडीर कुछ दिनों पूर्व आइटीबीपी चेन्नई में तैनात थे। जहां से कुछ दिनों की ट्रेनिग के लिए उन्हें 14 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया। अरुणाचल प्रदेश में डिब्रूगढ़ के नजदीक वह ट्रेनिग कर रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर उन्हें डिब्रूगढ़ में आइटीबीपी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 19 अक्टूबर सुबह 6 बजे को उनकी मौत हो गई। उनके घर में उनकी पत्नी 30 वर्षीय पायल, चार वर्षीय पुत्री ईशा और चार महीने का एक पुत्र आयुष है। भाई प्रदीप सिंह, पिताजी मिजान सिंह और मां सरोजनी देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता बहुत दुखी हैं। जवान के ताऊ पूर्व सैनिक बलवंत सिंह पुंडीर ने बताया कि विजय सिंह पुंडीर 2008 में आइटीबीपी में भर्ती हुआ था, जो अपने कार्य और परिवार के प्रति भी समर्पित था। उन्होंने दुखी मन से बताया कि विजय सिंह पुंडीर का शव आइटीबीपी की ओर से बुधवार सुबह तक गांव पहुंचाए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!