उत्तराखंड

कांग्रेसियों को नोटिस भेजना दुर्भाग्यपूर्ण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। सीमांत में पुलिस की ओर से कांग्रेसियों को नोटिस जारी होने से आक्रोश है। बुधवार को प्रदेश महामंत्री व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने जनपद के 100 से अधिक कांग्रेसियों को नोटिस जारी किए हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में डबल इंजन की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकाम रही है। उस पर अग्निवीर जैसी जनविरोधी नीतियों ने युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया है। कहा कि महंगाई से लोग त्रस्त हैं। जनता के आक्रोश को देख भाजपा डरी हुई है। कहा कि इस बाद प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट कांग्रेस जीतने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!