उत्तराखंड

जगदीश चौथी बार बने रोडवेज इंप्लाइज यूनियन अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन का वार्षिक अधिवेशन हुआ। सर्वसम्मति से जगदीश जोशी को अध्यक्ष और रमेश कुमार शर्मा को शाखा मंत्री चुना गया। इससे पूर्व कर्मचारियों ने समस्याओं पर विचार विमर्श किया। लोहाघाट कार्यशाला में रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के वार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों ने समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने समय से वेतन का भुगतान करने और रिक्त पदों पर तैनाती की मांग की। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करने की बात कही। बाद में चुनाव अधिकारी चंद्र बल्लभ जोशी और बलजीत सिंह की देखरेख में यूनियन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मनोज सिंह व नवीन जोशी को उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह व उमेद सिंह को संयुक्त मंत्री, ललित मोहन जोशी को कोषाध्यक्ष, गोपाल दत्त भट्ट को संगठन मंत्री, मधुसूदन जोशी को लेखा परीविक्षक, प्रकाश जोशी को प्रचार मंत्री, जीवानंद भट्ट को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा पुष्कर भट्ट, सुरेश आर्या, पुरुषोत्तम जोशी, दिलेर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, पूरन सिंह सामंत को सदस्य बनाया गया। मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!