जल संस्थान कर्मचारियों ने ईई कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया

Spread the love

हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन शाखा हरिद्वार के कर्मचारी सदस्यों ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता विपिन चौहान के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मूलभूत समस्याओं का समाधान करने की मांग की। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इसके बाद कार्यालय परिसर में कर्मचारी धरने पर बैठ गए। संगठन शाखा अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि मांगों को लेकर एक पत्र ईई चौहान को 15 दिन पहले सौंपा गया था, लेकिन विभाग कोई जवाब नहीं देता है। कोई सकारात्मक कार्रवाई भी मांगों को लेकर नहीं चल रही है। इस वजह से कर्मचारी आक्रोशित है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने बताया कि कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि लंबित मांग पत्र पर तत्काल कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। वहीं, ईई विपिन ने बताया कि ओवरटाइम और वर्दी के भुगतान की मांग कर्मचारी कर रहे है। सभी कर्मचारियों को ओवरटाइम का भुगतान किया जाएगा और वर्दी भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदर्शन के दौरान शाखा सचिव अमित कुमार, संजय कुमार शर्मा, अमित गोयल, श्यामा प्रसाद, दिवाकर, रमेश कुमार, स्वदेश कुमार, अंकित कुमार, सुशील पटवाल, बाकर मोहम्मद रजा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *