कोटद्वार-पौड़ी

जल्द अस्तित्व में आयेगा पौड़ी बस अड्डा, शासन ने शेष निर्माण कार्य को दी स्वीकृति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में बहुप्रतीक्षित बहुमंजिला बस अड्डा जल्द अस्तित्व में आ जाएगा। बस अड्डा निर्माण के शेष कार्य को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। नौ करोड़ की लागत से अड्डे का अवशेष निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। बस अड्डे में 200 वाहनों की पार्किग व्यवस्था के साथ-साथ 53 दुकानों का शॉपिंग कांप्लेक्स भी बनाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि अवशेष कार्य को स्वीकृति मिल गई है। आगामी 15 दिनों में मॉडल तैयार कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर लिया जाएगा। बस अड्डा डेढ़ वर्ष के भीतर तैयार हो जाएगा। अवशेष निर्माण कार्य 9 करोड़ की लागत से पूर्ण किया जाएगा।
जिला मुख्यालय पौड़ी में वर्ष 2006 को बहुमंजिला बस अड्डे के निर्माण का खाका तैयार किया गया। बस अड्डे के निर्माण की लागत 4.52 करोड़ थी। तत्कालीन प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्य के लिए 2.26 करोड़ रुपए जारी किए। निर्माण कार्य वर्ष 2011 में जाकर शुरू हुआ। अड्डे के भूतल का निर्माण होने के बाद वर्ष 2012 में प्रदेश सरकार ने फिर 2.26 करोड़ की राशि पालिका प्रशासन को प्रदान की। इसके बाद अड्डे के प्रथम तल की छत का लेंटर डाले जाने के साथ अन्य कार्य किए गए। लेकिन बाद में प्रदेश सरकार से धनराशि न मिलने पर वर्ष 2014 से वर्ष 2017 तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया। मई 2019 में प्रदेश सरकार ने 1.57 करोड़ की धनराशि की घोषणा पर 57 लाख अवमुक्त किए। जिसके बाद अड्डे के द्वितीय तल की छत का लेंटर डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!