Uncategorized

जांच के नाम पर अध्यक्ष के उत्पीड़न पर भड़के कर्मचारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। नगर पालिका चंबा के कर्मचारियों ने एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच के नाम किए जा रहे उत्पीड़न का विरोध किया है। पालिका कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। गुरुवार को चंबा नगर पालिका परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने बैठक कर एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के विरुद्ध सरकार की ओर से जांच के नाम पर उत्पीड़न करने पर रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के उत्पीड़न को कर्मचारी एकता के विरुद्ध बताते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कर्मचारी संघ अध्यक्ष कृष्णा सेमवाल ने कहा कि सर्विस काल में पदोन्नति सभी का अधिकार है, और इसमें शिथिलीकरण होना चाहिए। कहा कि पदोन्नति कर्मचारियों को कार्य करने को प्रोत्साहन देता है। यदि इस प्रकार उत्पीड़न की कार्रवाई बंद नहीं होती तो कर्मचारी काली पट्टी बांधने के स्थान पर कार्य बहिष्कार को बाध्य होंगे। इस मौके पर राजवीर पंवार, ओमप्रकाश तिवारी, दिनेश तिवारी, सीमा खणका, बीना तोमर, मनी तोमर, शरद पुंडीर, हरीशमणि भट्ट, पवन सेमवाल, गबर सिंह बिष्ट, जगदीश प्रसाद सकलानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!