कोटद्वार-पौड़ी

जनहित के मुद्दों पर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। भाजपा ने कांग्रेस, अकाली दल सहित अन्य राजनीतिक दलों को कृषि विधेयकों पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। भाजपा के जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने कहा कि केंद्र सरकार अन्नदाता के हित में तीन कृषि विधेयक लाई है। इन विधेयकों से मंडी की राजनीति करने वालों को सबसे भारी नुकसान हुआ है। अन्नदाता को विधेयकों से लाभ ही लाभ मिलेगा।
सोमवार को विधायक कार्यालय पौड़ी में भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर जनता को लगातार गुमराह करती आ रही है। लेकिन अन्नदाता कांग्रेस के झांसे में आने वाला नहीं है। लॉकडाउन में अन्नदाता ने देश के किसी भी नागरिक को भूखा नहीं रहने दिया। अन्नदाता को मंडी में किसी के आगे अब हाथ जोड़कर खड़ा नहीं रहना होगा। वह अपने उत्पादन का दाम स्वयं तय करेगा। महामंत्री बड़थ्वाल ने बताया कि कांग्रेस मंडी समितियों के खत्म होने, समर्थन मूल्य नहीं मिलने जैसे झूठ बोलकर भ्रम की स्थिति बना रही है। उन्होंने कहा कि मंडी व्यवस्था पहले जैसी ही रहेगी। कृषि विधेयकों का समर्थन मूल्य से कोई लेना देना नहीं है। एमएसपी पहले की तरह की मिलती रहेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पौड़ी क्रांति किशोर नेगी, मंडल महामंत्री अनूप देवरानी, रविद्र सिंह, सुरेंद्र जुगरान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!