देश-विदेश

जापान की उम्रदराज महिला की मौ*त, 116 साल की थीं फुसा तात्सुमी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

टोक्यो, एजेंसी। जापान में सबसे बुजुर्ग महिला की मंगलवार सुबह ओसाका प्रान्त के काशीवारा में निधन हो गया। वह 116 वर्ष की थीं। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। क्योडो न्यूज के अनुसार, बुजुर्ग महिला फुसा तात्सुमी का जन्म 25 अप्रैल, 1907 को हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों को काशीवारा के एक नर्सिंग होम में बिस्तर पर बिताए थे।
स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, फुकुओका में 119 वर्षीय महिला की मृत्यु के बाद अप्रैल 2022 में तात्सुमी जापान में सबसे बुजुर्ग जीवित महिला थीं। जनवरी 2023 तक, दुनिया की सबसे उम्रदराज़ जीवित महिला स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा हैं, जो अब 116 साल की हैं। गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स के अनुसार, उनका जन्म चार मार्च 1907 को हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!