जौलजीवी मेले में स्थानीय विधायक को भाषण से रोकने की धीरेंद्र ने की आलोचना

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : धारचूला के प्रसिद्ध जौलजीबी मेले की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय विधायक हरीश धामी को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाषण करने से रोकने की कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस समारोह की जब हरीश धामी अध्यक्षता कर रहे थे और वे वहां के कई बार के चुने हुए लोकप्रिय विधायक हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उनके भाषण को रोककर चुपचाप वहां से विदा हो जाना तमाम संसदीय मूल्यों की अवहेलना है।


कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने जहां भी मुख्यमंत्री जाते हैं और जो भी स्थानीय विधायक होता है यह नियम है कि वहां का विधायक उस कार्यक्रम को अवश्य संबोधित करता है। फिर हरीश धामी तो इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस निंदनीय कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कहा है कि यह समस्त धारचूला की जनता का अपमान है, जिन्होंने 3 बार हरीश धामी को वहां पर चुनाव में जिताकर भेजा है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भी कहा है कि मुख्यमंत्री के आचरण की समीक्षा करें और राजनीतिक दलों में प्रतिस्पर्धा और आपस में मतभेद हो सकते हैं, परंतु राजनीतिक मूल्यों का अवमूल्यन करना बहुत ही दु:खद है जिसके लिए मुख्यमंत्री को धारचूला की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *