कोटद्वार-पौड़ी

जयन्ती पर आर्य विचारक स्व. चौधरी को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट कोटद्वार के संस्थापक निदेशक आर्य विचारक स्वर्गीय दर्शन लाल चौधरी की 88वीं जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। वर्ष 2009 में आर्य समाज उदयराम पुर कण्वघाटी व महर्षि दयानंद ट्रस्ट कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में उन्हें “महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति सम्मान” व 2015 में उन्हें भारतीय दलित साहित्य अकादेमी नई दिल्ली द्वारा “डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2015” से सम्माननित किया गया था।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ने कहा कि गत वर्ष 2 जून 2019 को उनकी गरिमामयी उपस्थिति में ट्रस्ट कार्यालय पदमपुर सुखरो कोटद्वार में उनका 87वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया था। 13 फरवरी 2020 को वे हम सबसे बिछड़ कर चले गए। आज वे भौतिक रूप से हमारे बीच में नही हैं, किन्तु उनकी विचारो की रोशनी व स्मृतियां हमारा मार्ग दर्शन करती रहेंगी। स्व. दर्शन लाल चौधरी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे, वे ज़िला संरक्षक भारतीय दलित साहित्य अकादमी, संरक्षक गढ़वाल सर्वोंदय मंडल, संरक्षक मान सिंह रावत शशिप्रभा सर्वोदय सेवा ट्रस्ट कोटद्वार, सदस्य वरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार, नवधान्य आदि संगठन से जुड़े थे। वे उतिर्छा के मूलनिवासी थे, वर्तमान में वह शिवपुर कोटद्वार में रहते थे। वे सहायक विकास अधिकारी (कृषि) के पद से 1992 में सेवानिवृत्त हुए थे। तत्पश्चात उतिर्छा (विकासखंड दुगड्डा) से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए थे। सुरेन्द्र लाल आर्य ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा उनकी यादों को संजोए रखने हेतु प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में “दर्शन लाल चौधरी स्मृति सम्मान” दिया जाएगा। यह सम्मान उत्कृष्ट समाजसेवी को प्रदान किया जाएगा। अभी कोरोना महामारी के चलते कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!