कोटद्वार-पौड़ी

झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। तीन दिन तक पड़ी उमस भरी गर्मी के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पिछले तीन-चार दिन से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे।
शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल घिर आए। हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर करीब ढाई बजे से झमाझम बारिश होने लगी। बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर दी है। धान की फसल के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद होगी। झमाझम बारिश से शहर में सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की कई गलियों में जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम के पानी निकासी की व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी। तेज बारिश के वजह से मुख्य सड़कों सहित कई स्थानों में पानी जमा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!