जिला प्रशासन को एक हजार मास्क दिए
उत्तरकाशी। श्याम स्मृति वन पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति उत्तरकाशी की ओर से जिला प्रशासन को एक हजार मास्क दिए गए। जिससे बाजार में बीना मास्क लगाये घूम रहे लोगों को दिया जायेगा।समिति के अध्यक्ष प्रताप पोखरियाल व डॉ. शंभू नौटियाल ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में उपजिलाधिकारी आकाश जोशी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र सिंह पटवाल को एक हजार मास्क भेंट किए। अध्यक्ष प्रताप पोखरियाल ने कहा कि उनका आग्रह है कि यह मास्क पुलिस प्रशासन के माध्यम से उन आमजनों को प्रदान किया जाए जो शहर में बिना मास्क के विचरण कर रहे हैं। ताकि वे खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।